Site icon

टूट गया हर दिन का रिकॉर्ड, आज आये 84 हजार के करीब मामले

Deep Jagritiok copy

भारत में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा है। आज भारत में हर दिन का रिकॉर्ड टूट गया है। बीते 24 घण्टे में कोरोना वायरस के देश में 84 हजार के करीब मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि, एक दिन में कोरोना वायरस की वजह से 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। लेकिन, राहत की बात यह है, भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 29 लाख से ज्यादा हो रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 83,883 नए मामले सामने आये हैं और एक दिन में 1043 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 38,53,407 हो गया है। जिसमें 8,15,538 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 29,70,493 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 67,376 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के लिए आपको बता दें, पूरी दुनिया में अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। अमेरिका के बाद ब्राजील ने दूसरा स्थान कायम किया हुआ है। वहीं भारत में जिस तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। उन्हें देखा जाए तो भारत अब चंद दिनों में ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर आ जाएगा।

Exit mobile version