Site icon

होशंगाबाद रोड पर धीमा और संत नगर में तेजी से हो रहा बीआरटीएस तोड़ने का काम

BRTS_ki_lain_Hallapur_me_todi_02.jpg

भोपाल

बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने की रफ्तार धीमी पड़ रही है। चार हिस्सों में हट रहे कॉरिडोर का सिर्फ बैरागढ़ में ही रफ्तार से काम हो रहा है, बाकी तीनों स्थानों पर यह काम धीमा है। सबसे बड़े हिस्से होशंगाबाद रोड पर अब तक 10 प्रतिशत काम ही हुआ है, जबकि तय समय सीमा तीन महीने में से एक महीना बीत चुका है। निर्धारित समय सीमा यानि कि तीन माह में कॉरिडोर नहीं हटा तो नगर निगम ठेकेदार कंपनी पर पेनाल्टी लगायेगा।

कॉरिडोर में आए दिन हादसे हो रहे
लालघाटी से कोहेफिजा ब्रिज वाले हिस्से में 30 प्रतिशत तो रोशनपुरा चौराहे से कमला पार्क वाले हिस्से में 40 प्रतिशत काम हुआ है। दोनों स्थानों पर काम की समय सीमा का आधा वक्त बीत चुका है। कॉरिडोर हटाने की धीमी रफ्तार इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि कॉरिडोर के मौजूदा हिस्सों में आए दिन हादसे हो रहे हैं। कुल 6.4 किमी के इस कॉरिडोर को हटाने का काम 4 मार्च को शुरू हुआ था। इसके लिए समयसीमा तीन महीने निर्धारित है। ऐसे में अब तक एक तिहाई समय सीमा बीत चुकी है। लेकिन, एम्प्री से बीयू तक महज 1200 मीटर यानी 1.2 किमी कॉरिडोर हटाया जा सका है, जो महज 18.75 प्रतिशत है।

अभी क्या है काम की स्थिति

Exit mobile version