Site icon

CG : कपड़ा दुकान में आगजनी की घटना, ग्राहकों में मचा हड़कंप

3654797-untitled-68-copy

जगदलपुर। जगदलपुर जिले में सोमवार को एक कपड़ा दुकान में आग लग गई। आग लगने का वजह साफ नहीं हो पाया है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि, शुक्रवार को रायपुर के CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग लग गई थी। साढ़े 3 एकड़ में फैले इस गोदाम का लगभग पूरा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। करीब 11 घंटे बाद काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। हालांकि देर रात भी हल्की लपटों को बुझाने का काम चलता रहा।

Exit mobile version