Site icon

CG : आज राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस का आयोजन

default (1)

भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस तथा संविधान

निर्माता डॉ भीमराव आम्बेडकर के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करने आम्बेडकर जयंती का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन केन्द्र परिसर में 14 अप्रैल को प्रात: 8 बजे से संयंत्र के निदेशक प्रभारी  अनिर्बान दासगुप्ता के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस का आयोजन किया जाएगा। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर पूरे देश में 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस की थीम ‘अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्र निर्माण में योगदान दें  है। इस दिन अग्नि सुरक्षा के प्रति जनता में जागरूकता पैदा करने हेतु अनेक कार्यक्रम चलाए जाते हैं। अग्निशमन जवानों की शानदार परेड, अग्निशमन वाहनों, यंत्रों, सुरक्षा उपकरणों का बेहतरीन प्रदर्शन भी किया जाएगा।

विदित हो कि 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई डॉक यार्ड में हुई भीशण अग्नि पर काबू पाते हुए 66 अग्निशमन वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। बलिदान और शौर्य के इस पल को यादगार बनाए रखने तथा राष्ट्र की जन-धन की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले अग्निवीरों को भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित

करने एवं अग्नि सुरक्षा के लिए जनता में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 14 अप्रैल को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Exit mobile version