Site icon

राजनांदगांव: लाॅकडाउन में पूरा व्यापार बंद, लोगों का आवागमन चालू

WhatsApp Image 2020-09-05 at 13.36.45

राजनांदगांव 05 सितम्‍ब्‍र. शहर में बढ़ते कोरोनावायरस के मामले से स्थिति भयभीत नजर आ रही है, यही कारण है कि चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कलेक्टर को एक ज्ञापन देकर राजनांदगांव शहर में लॉक डाउन करने का आग्रह किया था , जिस पर परिस्थितियों को देखते हुए राजनांदगांव कलेक्टर ने यहां 4 तारीख की शाम 7:00 बजे के बाद से 12 तारीख के सुबह 7:00 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया है।

जिसके तहत दूध व्यवसाय और मेडिकल व पेट्रोल, रसोई गैस आदि आवश्यक वस्तु से जुड़ी सेवाओं को ही कुछ समय के लिए छूट दी गई है। वहीं शहर की सभी दुकानें इस लाक डाउन का पालन करते हुए बंद भी नजर आ रही है, लेकिन शहर की सड़कों पर बंद का असर दिखाई नहीं दे रहा है। लोग बेवजह के सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। दवाई लेने के बहाने भी एक मोटर साईकल पर तीन लोग सवार होकर मेडिकल स्टोर पर पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अब भी मास्क नहीं लगा रहे हैं, लाक डाउन के बीच कई ऐसे लोग भी है जो केवल सैर सपाटे के लिए भी निकल रहे हैं। आवागमन में खुली छूट होने के चलते लोग बेरोकटोक आ जा रहे हैं, जिससे पूर्ण लाकडाउन का पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है।

Exit mobile version