Site icon

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता गीत का किया विमोचन

anu4.jpg

भोपाल  

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने सागर के जिला पंचायत सीईओ एवं मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के नोडल अधिकारी श्री पी.सी. शर्मा द्वारा स्वरचित मतदाता जागरूकता गीत के पोस्टर और सीडी का विमोचन किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने "जय मतदाता, जय जय मतदाता" गीत लिखने पर श्री शर्मा को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सभी जिला पंचायत सीईओ/ स्वीप नोडल अधिकारियों से नवाचारों के साथ मतदाता जागरूकता गतिविधियों में और तेजी लाने का आग्रह किया है, जिससे प्रत्येक मतदाता को उनके अधिकारों के बारे में पता चल सके।

Exit mobile version