Site icon

CG : बारिश थमने के बाद छत्तीसगढ़ में टेंपरेचर 40 डिग्री पार , अगले 3 दिन में 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

download (4)

रायपुर बारिश थमने के बाद छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान अब बढ़ने लगा है। अगले 3 दिनों में ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 3 जिलों मे दिन का पारा 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान राजनांदगांव (डोंगरगढ़) में 41 डिग्री, दंतेवाड़ा में 40.4 डिग्री और बीजापुर में 40.2 डिग्री पहुंच गया है।

सोमवार सुबह से ही रायपुर समेत आस-पास के जिलों में तेज बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और रात का टेंपरेचर भी गिरा रहा। प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई थी। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41 डिग्री डोंगरगढ़ में जबकि सबसे कम तापमान 19.4 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

रायपुर में मौसम साफ रहेगा

सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री रहा और रात का पारा 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रहा, वहीं रात का पारा 1 डिग्री ज्यादा रहा। आज रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से मौसम साफ है।

रायपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान राजधानी रायपुर में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।

बिलासपुर में चढ़ने लगा दिन का पारा

बिलासपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को पारा 36.6 डिग्री रहा, जो बढ़कर 39.6 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि टेंपरेचर सामान्य से 1 डिग्री कम था। वहीं, रात का तापमान 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

दुर्ग में दिन-रात का तापमान सामान्य से कम

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दुर्ग में 37.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री कम है। रात का तापमान 20.2 डिग्री रहा, जो औसत से 4 डिग्री कम है।

शहरों का अधिकतम तापमान

शहरअधिकतम तापमानसामान्य से अंतर
रायपुर38.7 डिग्री-1 डिग्री
रायपुर (माना)38.6 डिग्री-1 डिग्री
बिलासपुर39.6 डिग्री-1 डिग्री
अंबिकापुर36.9 डिग्री0 डिग्री
पेंड्रा37.4 डिग्री0 डिग्री
दुर्ग37.6 डिग्री-3 डिग्री
जगदलपुर38.8 डिग्री+2 डिग्री
Exit mobile version