Site icon

राजनांदगांव : प्रभु राम को लगाया छप्पन भोग, धूमधाम से मनाई गई रामनवमी

download (8)

राजनांदगांव। जिले में बीएनसी मिलचाल स्थित श्री मानस राम मंदिर में धूमधाम से रामनवमी मनाई जा रही है। बुधवार को रामनवमी के मौके पर श्री मानस राम मंदिर में भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

मंदिर के पुजारी प्रकाश दीपक झा ने बताया कि राम जन्मोत्सव की तैयारी पिछले कई दिनों से की जा रही थी। बुधवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर श्री रामचंद्र के जयकारे से गूंज उठा। भक्तों ने राम जन्मोत्सव पर मंगल गीत गाए। पूजा के बाद उनकी महाआरती की गई। इसके बाद छप्पन भोग का वितरण भी किया गया। मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। श्री मानस राम मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया।

वहीं कैलाश नगर स्थित जलाराम मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यहां देव म्यूजिकल ग्रुप ने एक से बढ़कर एक भजन गाए। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम की पूजा और आरती की गई। इसके बाद कन्या पूजन किया गया और लोगों को महाप्रसादी का वितरण किया गया।

Exit mobile version