Site icon

CG : बिलासपुर-रायगढ़ मेमू समेत चार ट्रेनें 24 को रहेंगी रद्द

download (59)

बिलासपुर व चांपा रेलवे स्टेशन के बीच चौथी लाइन को जोनल स्टेशन से जोड़ने व इसी सेक्शन में तीसरी व चौथी लाइन विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने के लिए ब्लाक लिया जाएगा। 24 अप्रैल को होने वाले इस अधोसंरचना कार्य के चलते चार ट्रेनें रद रहेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। लेकिन, जब कार्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद राहत यात्रियों को ही मिलेगी। ट्रैक पर यातायात का दबाव कम करने और ट्रेनों की समय पर चलाने के लिए रेल लाइनों का विस्तार बेहद जरूरी है। यात्रीगण यात्रा करने से पहले ध्यान दें रद्द ट्रेनों का नाम गाड़ी नंबर नोट करें। रेलवे के अनुसार इस कार्य के चलते 24 अप्रैल को बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 08738/08735 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद रहेगी। इसी तरह 08737/08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल, 08732/ 08731 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल व 08734/ 08733 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा भी नहीं मिलेगी।

Exit mobile version