Site icon

CG : उरला में अवैध तरीके से शराब बेचते युवक गिरफ्तार

download (13)

रायपुर। शराब कोचिया उरला इलाके में पकड़ा गया हैं। दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन लाल पटले के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री मणिशंकर चंद्रा के पर्यवेक्षण में निजात अभियान के तहत अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में थाना उरला पुलिस द्वारा- आरोपी- रोहित भारती पिता लाल जी भारती उम्र 38 वर्ष सतनाम चौक के क़ब्ज़े से अवैध रूप से 35 पाव देशी मदिरा मशाला रखे पाए जाने से धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Exit mobile version