Site icon

CG : महानदी नाव हादसे में 8 लोगों की हुई मौत

3679454-untitled-79-copy

रायगढ़। रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट पर नाव पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई। एक महिला राधिका निषाद का शव शुक्रवार को ही बरामद कर लिया गया था बाकी 7 लोगों के शव शनिवार को बरामद किया गया। 8वां शव घसनीन राठिया का निकाला गया है। महानदी में शनिवार सुबह से ही रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी हुई थी। इस बीच सुबह करीब 8.20 बजे 7 साल के पीकू राठिया, निवासी अंजोरीपाली, ब्लॉक खरसिया का शव बरामद किया गया। इसके बाद गोताखोरों ने दो शव और निकाले। जिनमें एक महिला राधिका राठिया और एक बच्चे नवीन राठिया का भी शव मिला। इसके अलावा लक्ष्मी राठिया, कुणाल राठिया, तेरसबाई राठिया के शव भी मिले। वहीं, सुरक्षित बचे 50 ग्रामीणों को बस से उनके गांव रवाना किया गया है।

कोतरलिया के पूर्व सरपंच मिनकेतन प्रधान ने बताया कि रायगढ़ के ग्राम कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के घर खरसिया से करीब 50 लोग आए थे। जहां से सभी लोग पिकअप, मार्शल और कार से शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

Exit mobile version