Site icon

CG : स्पीड में दौड़ाई KTM बाईक, स्पॉट पर 2 युवकों की मौत

3679386-untitled-75-copy

जशपुर। जिले में दोकड़ा चौकी के सूजीबहार इलाके में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां एक तज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, दाेनाे मृतकों की शिनाख्त प्रवेश साय (उम्र 19 साल) और तरूण यादव (उम्र 20 साल) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों रायगढ़ जिले के बंदरचुआं गांव के रहने वाले थे. दोनों KTM बाईक से सुजीबहार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे. जहां से वापसी के दौरान यह हादसा हो गया.

Exit mobile version