Site icon

राजनांदगांव – नगर पंचायत अम्बागढ़ चौकी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

26

 राजनांदगांव- कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला द्वारा नगर पंचायत अम्बागढ़ चौकी के तीन नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के आबंटन के लिए 30 सितम्बर 2020 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित करने के लिए इच्छुक एवं पात्र नगर पंचायत अम्बागढ़़ चौकी के अंतर्गत वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति निर्धारित तिथि तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत् की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी खाद्य विभाग की वेबसाईट www.khadya.cg.nic.in एवं कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला  के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।
Exit mobile version