Site icon

CG : फार्म हाउस में हत्या, चौकीदार की अधजली हालत में मिली लाश

3682635-untitled-58-copy

बिलासपुर। बिलासपुर के एक फार्म हाउस में चौकीदार की लाश संदिग्ध हालत में जली हुई मिली है। मौके पर मिले चाकू व धारदार हथियार में खून के निशान व दीवारों पर खून के छींटे देखकर पुलिस को शक है कि उसकी हत्या कर पैरा डाल कर लाश कोजला दिया गया है। आशंका है कि हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाया होगा। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

ग्राम बेलटुकरी में ओंकार नाम से फार्म हाउस है। गांव की बस्ती से दूर फार्म हाउस में रामफल यादव (45) चौकीदारी करता था। यहां वह अकेले रहता था। उसके परिवार के सदस्य गांव के घर पर रहते हैं। रविवार को गांव के कुछ लोग फार्म हाउस तरफ गए, तब उन्हें कुछ जलने का आभास हुआ।

अंदर जाकर देखने पर उनके होश उड़ गए। फार्म हाउस के अंदर लाश बुरी तरह जली पड़ी थी। लोगों ने इस घटना की जानकारी रामफल के परिजन और पुलिस को दी। शव की पहचान रामफल के रूप में की गई है। पुलिस इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच कर रही है।

Exit mobile version