Site icon

CG : बीए छात्र की हत्या की कोशिश, रास्ता रोककर बदमाशों ने किया हमला

3686128-untitled-36-copy

दुर्ग। जिले के नेवई थाना क्षेत्र में बीए के छात्र पर कुछ लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नेवई पुलिस के मुताबिक, शिव नगर नेवई भाठा निवासी विशाल साहू बीए फाइनल ईयर का छात्र है। उसका जवाहर साहू और उसके भाई हर्ष साहू के साथ पुरानी रंजिश है। उमरपोटी में हुए विवाद के दौरान उन दोनों भाई और उसके दोस्त वैभव ने मिलकर विशाल को जान से मारने की धमकी दी थी।

इसी दौरान 22 अप्रैल की रात विशाल बाइक से टंकी मरौदा होते हुए अपने घर जा रहा था। इस दौरान जलाराम चौक नेवई भाठा पर आरोपी हर्ष साहू, जवाहर साहू , प्रियांशु, करण, अज्जु, राज साहू खडे़ थे। उन्होंने जैसे ही विशाल को देखा, गाली देकर मारने के लिए दौड़ाया। विशाल बाइक खड़ी कर अपने घर में घुस गया। आरोपियों ने घर में घुसकर विशाल पर तलवारनुमा धारदार हथियार और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया।

विशाल के दोस्त मनीष ठाकुर ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे बुरी तरह से मारा। हर्ष साहू, जवाहर साहू और उसके दोस्तों ने प्रियांशु, करण, अज्जु, राज साहू और दो अन्य के साथ मिलकर विशाल को बेहोश होने तक मारा।

पुलिस विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपी आदतन बदमाश हैं। उन लोगों ने दबंगई और लोगों के मन में डर बिठाने के उद्देश्य से विशाल को घर में घुसकर मारा। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों का जुलूस निकाल सकती है।

Exit mobile version