Site icon

अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रैक्टर ट्राली, 17 लोग घायल

trally.jpg

दतिया

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नेतुआपुरा के पास बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से उसमें सवार करीब 17 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम महुआ से बारात इंदरगढ़ कस्बे में गई थी। जहां से लौटते समय नेतुआपुरा के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्राली के नीचे दबे बारातियों को निकाला। घटना में घायल बारातियों को एंबुलेंस 108 और 100 डायल की मदद से इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर चोट लगने से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया है।

Exit mobile version