Site icon

CG : लिफ्ट लेना युवक को पड़ा भारी, ट्रेलर के पलटने से मौत

20240426111905_accident

रायगढ़  जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत फिर से एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक तेज रफ़्तार ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया और पलट गया। इस हादसे में वाहन सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। चालक को चोटें आईं हैं।

वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेलर वाहन घरघोड़ा से आ रहा था। इस दौरान बोजिया गांव के पास वाहन बेकाबू हो गई। बोजिया धूवापहरी मार्ग में एक पेड़ से जा टकराया । टक्कर इतना भयानक था कि ट्रेलर वाहन दो हिस्सों में बंट गया। घटना में कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के निवासी आशीष खलखो पिता भंडारी खलखो निवासी चंदरौटी थाना पसान की मौत हो गई। वह घरघोड़ा से ट्रेलर वाहन में लिफ्ट लेकर आ रहा था। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच में जुटी है।

Exit mobile version