Site icon

जब तक BJP की सरकार, नहीं लागू होने देंगे मुस्लिम पर्सनल लाॅ: अमित शाह

mohan_amit_joyti.jpg

अशोकनगर

गुना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में प्रचार करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पिपरई पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक भाजपा की सरकार है, तब तक पर्सनल लॉ लागू नहीं होने देंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र को ध्यान से सुनिएगा, जिसमें उन्होंने कहा है कि हम पर्सनल लॉ को फिर से लागू करेंगे। पर्सनल लॉ का क्या कहना है। कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ लाना चाहती है। यह देश सीरिया से चल सकता है क्या ? उन्होंने ने सभा में उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या तीन तलाक फिर से लाना है

अमित शाह ने कहा कि अरे राहुल बाबा…आप तो तुष्टिकरण के लिए जो करना है, कर दो। मैं बताता हूं जब तक भारतीय जनता पार्टी है, हम पर्सनल लॉ को नहीं आने देंगे। यह देश UCC (समान नागरिक सहिंता) से चलेगा। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर बरसे। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि यह ठगबंधन केवल परिवार देखता है, प्रगति नहीं। यह ठगबंधन अपना फायदा देखता है, आपका विकास नहीं। इसलिए देश में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना होगा।

Exit mobile version