Site icon

CG : ट्रेलर ड्राइवर बेचता था कोयला, गिरफ्तार

download (16)

जांजगीर। जिस ड्राइवर पर भरोसा कर ट्रेलर से कोयला भेजा जाता था, उसी ड्राइवर की नीयत खराब हो गई और व ट्रेलर से कोयला की चोरी कर बेचने लगा। उसके खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया था। बलौदा पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीआई अशोक बैष्णव से मिली जानकारी के अनुसार हरदी बाजार कोरबा निवासी सूर्यकांत श्रीवास द्वारा ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एयू 7425 में कोयला की सप्लाई की जाती थी। ट्रेलर को पुलालीकला पोड़ी कोरबा निवासी ड्राइवर रविशंकर केवट चलाता था। 14 अप्रैल को ड्राइवर रविशंकर केंवट गेवरा खदान से कोयला लोड कर गतौरा प्लांट के लिए निकला। उसके बाद 15 अप्रैल को धतुरा के ऑफिस से बिल्टी लेकर गतौरा प्लाट रवाना हुआ। इस बीच ड्राइवर ने गाड़ी पंचर होने की जानकारी अपने मालिक को दी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।

Exit mobile version