Site icon

CG : रायपुर पहाड़ी तालाब का हुआ गहरीकरण

download (14)

रायपुर। कुशालपुर स्थित पहाड़ी तालाब का गहरीकरण का कार्य अब लगभग खात्मे की ओर है। साथ ही यहां बाउंड्रीवाल निर्माण, पाथवे और सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। रायपुर नगर निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार अमृत मिशन अभियान के कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा ने यहां चल रहे कार्य का आज निरीक्षण किया।

शर्मा ने बताया कि इस तालाब का गहरीकरण कर यहां का मलबा निकाला जा रहा है। ये कार्य अब अंतिम चरण में है। साथ ही यहां बाउंड्रीवाल, रिटेंनिग वाल, फुटपाथ निर्माण के साथ ही सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। इन सभी कार्यों को महीने भर में पूर्ण कर लिया जाएगा।

Exit mobile version