Site icon

CG : स्कूली छात्रा ने पहली बार में ही जेईई मेंस में मारी बाजी

3692801-untitled-52-copy

महासमुंद। जेईई मेंस में महासमुंद स्थित रिवरडेल वल्र्ड स्कूल की छात्रा जाह्नवी दीवान ने अपने पहले प्रयास में ही बाजी मार ली है। जाह्नवी को रिवरडेल की प्रबंधन सिंपल गोयल, गोविंद मुदलियार, प्राचार्य पूजा शर्मा, उपप्राचार्या मोहुआ सिंह, शिक्षकों ने बधाईयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्रा की इस सफलता के लिए स्कूल की प्राचार्या पूजा शर्मा ने हार्दिक बधाई देने के साथ ही साथ उनके कड़ी मेहनत की भी सराहना की है।

बता दें कि एनटीए ने 24 अप्रैल को सत्र 2 के लिए जेईई मेन 2024 रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जेईई मेन सत्र 2 का परिणाम jeemain.nta.ac.in पर देख सकते हैं। अधिकारियों ने जेईई मेन 2024 कटऑफ और टॉपर्स सूची ऑनलाइन जारी कर दी है। जेईई मेन टॉपर की सूची 2024 के अनुसार 56 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है। इनमें सबसे अधिक 15 छात्र तेलंगाना से हैं। दिल्ली से 6 और महाराष्ट्र से 7 छात्र हैं। एनटीए ने 21 अप्रैल, 2024 को जेईई मेन उत्तर कुंजी सत्र 2 जारी किया। छात्रों को 12 से 14 अप्रैल तक अनंतिम जेईई मेन अप्रैल 2024 आंसर की पर आपत्ति करने की अनुमति दी गई थी।

Exit mobile version