Site icon

ग्रामीण क्षेत्र इस बार इतिहास बदलने का काम करेगा: अरुण श्रीवास्तव

27A_147.jpg

भोपाल
 भोपाल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने आज हुजूर विधानसभा क्षेत्र के तूमड़ा इलाके से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को लेकर बीजेपी के प्रतिनिधि लगातार उदासीन रहे हैं। न तो किसानों को फसल का सही।मूल्य  मिल रहा है और न ही उनके जमीनों से जुड़े या अन्य काम किए जा रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को समान दृष्टि से देखा है। हम पिछले पैंतीस वर्षों से जिले के ग्रामीणों से सीधे जुड़े रहे हैं। उनके सुख दुख में साथ रहे हैं। आगे भी जुड़े रहेंगे। सभी भोपाल मिल कर लोकसभा का इतिहास बदलें।

जनसंपर्क के दौरान श्री श्रीवास्तव को ग्रामीण क्षेत्रों में भरपूर जन समर्थन  मिला। श्री श्रीवास्तव ने बरखेड़ा सालम बकानिया ईटखेड़ी छाप मुगालिया छाप बरखेड़ा नाथू नीलबड़ क्षेत्र में जनसंपर्क किया।

Exit mobile version