Site icon

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा हादसे पर जताया दुःख

logodeep

रायपुर। बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में हुई आठ लोगो की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घायलों के बेहतर इलाज के उन्होंने निर्देश दे दिए है।

सीएम ने अपने सोशल मिडिया हैंडल x पर लिखा है कि बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है।

मृतको के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Exit mobile version