Site icon

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में लगे ट्रेक्टरट्राली चालक ने ASI को मौत के घाट उतारा

awed.jpg

शहडोल
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में लगे ट्रेक्टरट्राली चालक ने एक सहायक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) को कुचल दिया, जिससे वे मौके पर ही शहीद हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात्रि में एएसआई महेंद्र बागरी एक फरार आरोपी को पकड़ने के सिलसिले में जा रहे थे। रास्ते में उन्हें ट्रेक्टर ट्राली दिखायी दी, जिसमें रेत लदी हुयी थी। उन्होंने ट्रेक्टर को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक ने ट्रैक्टर समेत भागने का प्रयास किया और एएसआई उसकी चपेट में आ गए। इस वजह से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

CM यादव ने  पुलिस प्रशासन को सख्त कारर्वाई के दिए निर्देश
इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और उसने ब्यौहारी थाने में हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक विजय उफ राजरावत और आशुतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी सुरेंद्र सिंह की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आयी है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मामले में पुलिस प्रशासन को सख्त कारर्वाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहडोल पुलिस और प्रशासन को अवैध ढंग से रेत परिवहन के मामले में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कारर्वाई करने के लिए कहा है।

उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने CM पर किया कटाक्ष
उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कहा कि शहडोल में रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली ने ब्यौहारी थाने में पदस्थ एएसआई महेंद्र बागरी को भी कुचल दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कटाक्ष किया और कहा कि यदि ‘‘राजनीतिक दुर्भावना'' से प्राथमिकी करवाने जैसा शौक माफिया के खिलाफ भी हो जाए, तो कुछ हद तक ऐसी हत्याएं रोकी जा सकती हैं। 

Exit mobile version