Site icon

CG : स्कूटी चालक ने मारी ठोकर, युवक की मौत

3709849-untitled-56-copy

दुर्ग। जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत ही गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पाटन ब्‍लाक के ग्राम सिकोला आइटीआइ के पास की है। यहां स्कूटी सवार युवक ने आगे चल रहे बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी। इस हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार देमार निवासी ललित कुमार (22 वर्ष) और देवेंद्र (20 वर्ष) अपनी बाइक से टोला घाट जा रहे थे। इसी दौरान रायपुर मार्ग में सिकोला आइटीआइ के पास पीछे से आ रहे स्कूटी ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी और उनकी बाइक सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई।

बाइक के पोल से टकराते ही ललित का दायां हाथ शरीर से पूरी तरह अलग हो गया, वहीं देवेंद्र के पैर में भी फ्रेक्चर आई है। सूचना मिलने पर 108 के पायलट सतीश ठाकुर और ईएमटी वर्षा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों का उपचार करते हुए सीएचसी पाटन लेकर आये। यहां से ललित की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों द्वारा बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रिफर कर दिया गया, जहां हास्पिटल पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version