Site icon

CG : जूपिटर सवार गांजा के साथ गिरफ्तार, सहयोगी भी पकड़ाया

3710080-untitled-72-copy

धमतरी। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा कानुन व्यवस्था एवं अपराधो के नियत्रंण एवं रोकथाम करने एवं समय समय पर पुलिस को आसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए एवं संदिग्ध आचरण के व्यक्तियों पर सतत् निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली की नगरी सिहावा तरफ से मादक पदार्थ गांजा रखके दो व्यक्ति नीले रंग की जुपिटर में धमतरी की ओर आ रहे हैं की सूचना पर तत्काल थाना अर्जुनी एवं सायबर पुलिस टीम द्वारा ग्राम भोयना धमतरी मार्ग पुल के पास नाकाबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए टीव्हीएस जुपिटर वाहन क्रमांक CG.04 PJ-9516 को रोककर जांच कार्यवाही कर चेक किया गया,जिसमें एक व्यक्ति जुपिटर चला रहा था एक व्यक्ति पीछे सीट में बैठा था। कब्जे से गांजा जब्त की गई है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में सायबर प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे प्रआर.देवेन्द्र राजपूत,लोकेश नेताम,आर. कृष्णा पाटिल,युवराज ठाकुर,योगेश ध्रुव, योगेश नाग,बीरेंद्र सोनकर,आनंद कटकवार, मुकेश मिश्रा,दीपक साहू, मनोज साहू, विकास द्विवेदी,फनेश साहू थाना अर्जुनी से सउनि. पुष्पा पांडे,उत्तम निषाद,आरक्षक खेमू हिरवानी,राजेश साहू का विशेष योगदान रहा।

अर्जुन पिता कन्हैया लाल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सेमरी थाना विध्यांचल जिला मिर्जापुर (उ०प्र०)

दीपक कुमार पिता सतीशंकर बिंद उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सेमरी थाना विध्यांचल जिला मिर्जापुर (उ०प्र०)

Exit mobile version