Site icon

CG : कारों की भिड़ंत, भखारा-सिलीडीह के बीच हुआ हादसा

3710112-untitled-72-copy

भखारा। धमतरी-रायपुर रोड में 2 कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गाडिय़ों के सामने का हिस्सी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला धमतरी जिला के भखारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम दो कारों में भिड़ंत हो गई। हादसा धमतरी-रायपुर पुराने मार्ग में ग्राम सेमरा मोड़ व सिलीडीह के बीच में हुई। जिसमें कार सवारों को हल्की चोट आई।

एक कार धमतरी से रायपुर की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार रायपुर से धमतरी आ रही थी। हादसे में दोनों के सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया। दोनों कार के सवार अपने से ही अपने गंतव्य को चले गए। भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू किया गया।

Exit mobile version