Site icon

नई गाईड लाईन में किसानों के हक में डाका डाल रही है सरकार – राजेश श्यामकर

556

राजनांदगांव – जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 के जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर किसानों के हक में डाका डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के 15 वर्षो के कार्यकाल में कभी ऐसा नहीं हुआ जैसा कांग्रेस के दो वर्षों के कार्यकाल में ही होने लगा। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 15 वर्षो तक किसानों द्वारा उगाई गई फसलों का एक-एक दाने खरीदा लेकिन महज दो वर्षों में ही भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने किसानों की खून पसीने की कमाई में भी डाका डालने का नया तरीका इजात किया है। गिरदावरी रिपोर्ट यानी स्पॉट सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही अब किसानों की फसलों को खरीदा जायेगा यानी यदि किसी किसान के पास 5 एकड़ जमीन है और उसमें धान की फसल ली गई है तो उसमें से चार एकड़ की फसल को ही सरकार द्वारा खरीदा जायेगा क्योंकि एक एकड़ खेतो की मेड़ का काट दिया जायेगा, अब यहां पर सोचने वाली बात यह है कि जब तक खेतो में मेड़ नही होगी तो खेतों की सिंचाई कैसे होगी, फसलों की सुरक्षा कैसे होगी लेकिन कांग्रेस भूपेश बघेल सरकार को किसानों की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है उन्हें तो बस किसानों की जेब काटकर अपनी जेब भरने की फिकर है।

Exit mobile version