Site icon

CG : गांव से पेंगोलिन का रेस्क्यू, ग्रामीणों को मिला आधी रात

3716550-untitled-83-copy

रायगढ़। जिले में बीते बुधवार रात दुर्लभ प्राजाति का जीव पेंगोलिन को घूमते हुए देखा गया। इसके बाद उसे मोहल्ले वासियों ने पकड़कर थाना ले गए, जहां उस पेंगोलिन को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। यह जूटमिल थाना क्षेत्र का मामला है।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब दस बजे वार्ड क्रमांक 32 के जगदेव स्कूल के पीछे दुर्लभ जीव पेंगोलिन आ गया। तभी उसपर क्षेत्र के बच्चों की नजर पड़ीं। धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में इसकी खबर फैल गई और लोग इकट्ठा हो गए। इसकी जानकारी क्षेत्र के पार्षद को दी गई। इसके बाद मोहल्ले वासियों ने किसी तरह इसे पकड़ा और जूटमिल थाना ले आए, जहां मामले की सूचना वन अमला को दी गई।

जानकारी मिलते ही वनकर्मी तत्काल जूटमिल थाना पहुंचे, जहां पेंगोलिन को वन अमला को सुपुर्द कर दिया गया। रायगढ़ डिप्टी रेंजर दिनबंधु प्रधान ने बताया कि रात में दुर्लभ जीव पेंगोलिन मिलने की सूचना आयी थी। जिसके बाद मौके पर उसे वन विभाग ने अपने सुपुर्द में लिया। अब उसे सुरक्षित ढंग से जंगल में छोड़ा जाएगा।

Exit mobile version