Site icon

आठ वर्ष की बालिका के साथ रिश्ते के मामा ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

rape-4.jpg

भोपाल

परवलिया सड़क थाना इलाके में आठ साल की एक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ यह घिनौनी हरकत करने वाला कोई और नहीं उसका मामा है। बच्ची मौसेरे भाई के मुंडन कार्यक्रम में पहुंची थी, जहां पर आरोपित ने मौका पाकर इस घटना को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

परवलिया सड़क थाना पुलिस के मुताबिक लांबाखेड़ा में रहने वाली बालिका शुक्रवार को अपनी मां के साथ मौसी के बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में आई थी। उस कार्यक्रम में उसकी मां का फुफेरा भाई विनोद अहिरवार भी मौजूद था। सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी विनोद बालिका को उठाकर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। साथ ही धमकाकर उसे कमरे से भगा दिया। डरी-सहमी बालिका की कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने लगी। पूछने पर उसने घटना के बारे में मां को बताया। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

Exit mobile version