Site icon

डॉक्टरों की लापरवाही ने ली गर्भवति महिला की जान, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

14A_34.jpg

भोपाल

 राजधानी भोपाल के रीगल टाउन अवधपुरी निवासी एक गर्भवति महिला की नर्मदा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई… परिजनों ने डॉक्टरों का लापरवाही का आरोप लगाया है… रीगल टाउन अवधपुरी निवासी अमोल पवार का कहना है की मेरी पत्नी नुपुर यादव का गर्भावस्था में स्वास्थ्य हॉस्पिटल की ड़ॉक्टर आरती आनंद के यहां इलाज चल रहा था.. जहां इलाज में लापरवाही के चलते नुपुर के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई…

जिसके बाद आनन फानन में स्वास्थ्य हॉस्पिटल की डॉक्टर आरती आनंद ने उसे अनामय हॉस्पिटल में रेफर किया जहां अनामय हॉस्पिटल में भी इलाज में लापरवाही बरती गई गलत दवाइयां देने के बाद जब नुपुर की हालत लगातार बिगाड़ती गई तो अनामय हॉस्पिटल से उसे नर्मदा हॉस्पिटल रेफर किया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई…. महिला के पति अमोल पवार का कहना है की स्वास्थ्य हॉस्पिटल की डॉक्टर आरती आनंद और अनामय हॉस्पिटल के संचालक आशीष दुबे ने इलाज में गंभीर लापरवाही बरती है जिससे नुपुर की मौत हुई है…

बाइट अमोल पवार, नूपुर यादव के पति

बाइट कमलेश राजपूत रीगल टाउन रहवासी

बाइट विशाखा, रीगल टाउन रहवासी

Exit mobile version