Site icon

राजनांदगांव: 13 जुआरियों सहित 2 लाख 72 हजार रुपये जप्त

WhatsApp Image 2020-09-10 at 21.52.38

राजनांदगांव/डोंगरगांव। डोंगरगांव से लगे हुये ग्राम जंतर की पहाड़ी पर जुआ खेलते 13 जुआरियों को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा पुलिस को सूचना मिली थी की कुछ लोग जंतर की पहाडी पर जुआ खेल रहे हैं डोंगरगांव थाना प्रभारी मरकाम ने दबिश देकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया।

अम्बागढ़ चौकी SDOP घनशयाम कामड़े ने बताया कि इनके कब्जे से लगभग 2 लाख 72 हजार रुपये जप्त किये गए जुआरी बड़े आराम से पीले रंग की पॉलीथिन बिछा कर जुआ खेल रहे थे।इन जुआरियों से 4 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है । सभी को गिरफ्तार कर डोंगरगांव थाने लाया गया है तथा आगे कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version