Site icon

CG : सेल्फी के चक्कर में पुल से नीचे गिरी युवती, अस्पताल में भर्ती…

20240520154156_selfi ka chakkar

सक्ति मालखरौदा थाना क्षेत्र के भड़ोरा गांव में बोरई नदी के ऊपर बने पुल की रेलिंग पर सेल्फी लेने के लिए बैठी युवती अचानक नदी में गिर गई। हादसे में युवती के सिर पर गंभीर चोट आई है। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी अनुसार, पिरदा गांव की रहने वाली रानी सिदार घूमने अपनी सहेली के घर भडोरा गई हुई थी। दोनों सहेली शाम करीब पांच बजे घूमने के लिए बोरई नदी के ऊपर बने पुल के पास पहुंची हुई थी। इस बीच रानी सिदार पुल की रेलिंग में बैठकर सेल्फी ले रही थी, तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह नदी में गिर गई। गिरने से युवती के सिर के पीछे गंभीर रूप चोट आई है। उसकी सहेली ने घटना की जानकारी आसपास के लोगो को दी और नदी से युवती रानी सिदार को बाहर निकाला गया। युवती के परिजनों को सूचना दी। वहीं, 112 को भी घटना की जानकारी दी गई। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Exit mobile version