Site icon

CG : केशकाल में मौसम परिवर्तन, जमकर हो रही बारिश

3751205-untitled-88-copy

रायपुर। छग प्रदेश में आज दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। कई जिलों में बादल छाए हुए है। दूसरी ओर केशकाल में जमकर बारिश हो रही है। जिससे लोगों को नौतपा की गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि केशकाल में आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है। बारिश होने से दक्षिण बस्तर के कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है। वही राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां भी बादल छाए हुए है। देर शाम तक बादल बरसने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ देर पहले ही प्रदेश में कई जिलों में मौसम परिवर्तन की संभावना जताई थी। जिसके बाद मौसम में बदलाव हुआ और बादल बरसने लगे।

Exit mobile version