Site icon

CG : डॉक्टर नदी में डूबा, तलाश में जुटी है गोताखोरों की टीम

3754590-untitled-39-copy

रायपुर। नदी में नहाने उतरे दो डॉक्टरों में से एक डॉक्टर लापता हो गए है और रायपुर के एक डॉक्टर ने किसी तरह अपनी जान बचाई. मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरगा के पास स्थित हसदेव नदी में स्नान के दौरान बिलासपुर के डॉक्टर डॉ. सिद्धार्थ ताम्रकार डूब गए, गोताखोरों की मदद से देर रात तक उसकी तलाश जारी रही.

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है. सरकंडा बिलासपुर के लोधीपारा में रहने वाले डॉ. सिद्धार्थ ताम्रकार अपने दोस्त रायपुर निवासी डॉ. ऋषभ अग्रवाल के साथ रविवार को मैनपाट गए थे. ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों सिम्स में एक साथ पढ़े हैं. सोमवार को दोनों कार से बिलासपुर की ओर लौट रहे थे. इस दौरान हसदेव के पुल पर पहुंचे तो उनकी नदी में नहाने की इच्छा हुई.

Exit mobile version