Site icon

CG : नक्सलियों ने दो भाजपा नेताओं को दी धमकी, लगाया ये आरोप…

20240529152748_dhamki

जगदलपुर बस्तर में नक्सली लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। जगदलपुर के लोडंडीगुड़ा थाने से महज 100 मीटर की दूरी में उन्होंने पर्चे फेंके हैं। इससे इलाके के लोग दहशत में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, लोडंडीगुड़ा थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर लगाए हैं। पर्चों में उन्होंने दो भाजपा नेताओं की हत्या करने की धमकी दी है। यह पर्चे नक्सलियों के पूर्वी बस्तर डिवीजन  कमेटी ने जारी किया है। वहीं इससे इलाके के लोग दहशत में हैं।

वहीं अबूझमाड़ मुठभेड़ को लेकर इंद्रावती एरिया कमेटी ने प्रेस नोट जारी किया है। उन्होंने रेकावाया के जंगल में फर्जी मुठभेड़ में तीन ग्रामीणों को मारने का आरोप लगाया है।

Exit mobile version