Site icon

नाबालिग हुई हवस की शिकार,पास्को के तहत मामला दर्ज

BONO

बालोद। अनजान लोगों से मोबाइल पर कई बार बातचीत हो जाती है, लेकिन ये बातचीत आगे बढ़कर दोस्ती और प्यार में बदल जाये ऐसा कम ही होता है। ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ के डौंडी इलाके में हुई, एक नाबालिग के मोबाइल पर मिस काल आया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। फिर दोनों में प्यार का परवान चढ़ा और एक-दूसरे से जंगल में मिलना-जुलना भी शुरू हो गया। ऐसा कई दिनों से चलता रहा। खबर के मुताबिक डौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की को दो से तीन महीने पहले दल्लीराजहरा के युवक अजय वासनीकर (21 वर्ष) का मिस काल आया था। बातचीत दोस्ती और प्यार तक पहुंची और प्यार में फसी नाबालिग को युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना वाले दिन गांव के लोगों ने दोनों को संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पकड़ लिया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद लड़की ने अपने साथ घटी पूरी घटना अपनी मां को बताई, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। लड़की के परिजन व गांव वालों के बयान पर डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने केस को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी अजय वासनीकर पिता राजेश वासनीकर के खिलाफ धारा 363, 366, 376 (2(N)4, 5(L) 6 पास्को के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

Exit mobile version