Site icon

CG : चाकू के हमले से युवक घायल

default (1)

 कोरबा जिले में शराब दुकान के पास मामूली विवाद में चाकू के हमले से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है। युवक को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला सीएसईबी चौकी थाना  का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है और आरोपी युवक को तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम तिलकेजा निवासी डिगेश्वर वर्तमान में मुड़ापार स्थित किराए के मकान में रहता है। वह मूल रुप से भैसमा का रहने वाला है। डिगेश्वर शराब लेने के लिए टीपी नगर स्थित शराब दुकान गया हुआ था। जहां अधिक भीड़ होने के कारण शराब लेते समय आरोपी युवक के पैर में धक्का लग गया था।

Exit mobile version