Site icon

CG : महानदी पुल डबल मर्डर की जांच के लिए एसएसपी ने गठित की टीम

20240607190849_truck

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत महासमुंद-रायपुर सीमा पर महानदी पुल के पास हुई घटना की जांच के लिए रायपुर एसएसपी ने विशेष टीम गठित की है। 6-7 जून की दरमियानी रात्रि अज्ञात आरोपियों ने एक ट्रक रोककर उसमे सवार 3 व्यक्तियों से मारपीट की थी। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ। दो युवक चांद खान एवं गुड्डू खान दोनो निवासी सहारनपुर उ0प्र0 की मृत्यु होने पर एक का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग में एवं दूसरे का महासमुंद में कराया गया। मर्ग जांच व शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आधार पर प्रकरण में अप0क्र0 421/2024 धारा 304, 307, 34 भादवि पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है।

उपरोक्त प्रकरण में मिले तथ्यों के संबंध में सुक्ष्म विवेचना, आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण कीर्तन राठौर के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने एक विशेष टीम का गठन किया है। इसमें उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, सीएसपी माना लंबोदर पटेल, थाना प्रभारी आंरग सत्येन्द्र श्याम, थाना प्रभारी मंदिरहसौद सचिन सिंह, सायबर सेल प्रभारी परेश पाण्डेय सहित 14 सदस्य है। उक्त टीम द्वारा द्वारा घटना के समस्त पहलुओ पर बारीकी से विवेचना शुरू किया गया है।

Exit mobile version