Site icon

मुख्यमंत्री बघेल 21 सितम्बर को करेंगे जगदलपुर से विमान सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री  बघेल 21 सितम्बर को करेंगे जगदलपुर से विमान सेवा का शुभारंभ

 बस्तरवासियों को मिलेगी हैदराबाद और रायपुर के लिए हवाई सेवा की सौगात

    रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 सितम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से आरसीएस स्कीम के तहत जगदलपुर से हैदराबाद और रायपुर के लिए नई उड़ान सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रियों से बातचीत भी करेंगे। राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की विशेष पहल पर शुरू होने वाली हवाई सेवा का लाभ बस्तरवासियों को मिलेगा। विमान सेवा के माध्यम से जगदलपुर से सीधे हैदराबाद एवं रायपुर आवागमन हो सकेगा। 

Exit mobile version