Site icon

भिलाई : कोयला लोड ट्रक में लगी आग,

images (15)

भिलाई। कोयला लोड करके जा रहे एक ट्रक truck में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी ट्रक ड्राइवर को नहीं थी। वो जैसे ही बाफना टोल प्लाजा पहुंचा, वहां के सीसीटीवी फुटेज में आग लगने की जानकारी लगी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और समय पर आग को बुझाया गया। इससे बड़ी अनहोनी टली।

दुर्ग जिले के अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 15 जून की रात 2 बजे उनके पास फोन आया कि बाफना टोल प्लाजा नेहरू नगर के पास एक ट्रक में आग लगी है। उन्होंने तुरंत एक टीम को फायर ब्रिगेड के साथ वहां भेजा। टीम पहुंची तो देखा कि ट्रक के डाले से धुंआ निकल रहा है।

कोयल के अंदर से आग निकल रही है। अग्निशमन कर्मियों ने ट्रक पर रखे कोयला पर में लगी को बुझाने का प्रयास किया तो आग और भड़कने लगी। इसके बाद बड़ी सावधानी से एक दमकल पानी की मदद से आग पर क़ाबू पाया गया। समय पर पानी डालने से आग को ट्रक के दुसरी तरफ बढ़ाने से रोक लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।

Exit mobile version