Site icon

महिला स्व-सहायता समूह से रेडी-टू-ईट पूरक पोषण आहार प्रदाय करते हेतु प्रस्ताव आमंत्रित

जशपुरनगर -महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले की अधोलिखित बाल विकास परियोजना और परियोजनाओं में आंगनबाड़ी मिनी केन्द्रों में रेडी-टू-ईंट गर्म भोजन पूर्वक पोषण आहार प्रदाय हेतु सक्षम महिला स्व-सहायता समूह से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है।आवेदन पत्र महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर कार्यालय से आवेदन  पत्र कार्यालयीन समय में 27 सितम्बर 2020 से 05 अक्टूबर 2020 तक अपरान्ह 4 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। जशपुर परियोजना के सेक्टर सारूडीह में 29 आंगनबाड़ी केन्द्र एवं 24 मिनी केन्द्र है। इसी प्रकार पत्थलगांव के परियोजना के सेक्टर पत्थलगांव-2 में 20 आंगनबाड़ी केन्द्र एवं 02 मिनी केन्द्र है। मनोरा के परियोजना के सेक्टर घाघरा में 27 आंगनबाड़ी केन्द्र एवं 18 मिनी केन्द्र, सन्ना के परियोजना के सेक्टर चम्पा में 18 आंगनबाड़ी केन्द्र एवं 19 मिनी केन्द्र शामिल है।

Exit mobile version