Site icon

CG : PPT प्रवेश परीक्षा 23 जून को, व्यापम ने जारी किया प्रवेश पत्र…

image-4-36-1024x576

रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए पी.पी.टी. परीक्षा का आयोजन 23 जून 2024 को किया जाएगा. यह परीक्षा राज्य के 32 जिला मुख्यालयों में सवेरे 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थी 17 जून से अपने प्रोफाइल में लॉग इन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे करें एड्मिड कार्ड डाउनलोड:

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.invyapamaar.cgstate.gov.in और चिप्स की वेबसाइट cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा, अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक संक्षिप्त यू.आर.एल. के माध्यम से भी प्रवेश पत्र प्राप्त करने का विकल्प मिलेगा, जिसे क्लिक कर वे सीधे अपने मोबाइल पर प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं.

महत्वपूर्ण निर्देश:

यह सुनिश्चित करें कि आप परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केंद्र की भौगोलिक स्थिति से परिचित हो जाएं. परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा.

Exit mobile version