Site icon

CG : खेत में खाद डालने गई महिला हाई वोल्टेज तार की चपेट में आई, मौके पर हुई मौत…

high-voltage-1024x576

कवर्धा। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते खेत में खाद डालने के दौरान हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है.

घटना पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नवघाटा की है. अपने पति के साथ नीरा बाई खेत में खाद्य डालने गई थी. इस दौरान जमीन से महज 3 फीट ऊपर लटक रहे हाईवोल्टेज तार को हटाने की कोशिश की, लेकिन तार टूटे होने के कारण उसकी चपटे में आने से नीरा बाई की मौके पर मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा.

Exit mobile version