Site icon

सहृदय , मृदुभाषी युवा महेन्द्र बैद का निधन

mahendra

हजारों नम आंखे उन्हें दे रही है विदाई

राजनादगांव । नगर सहित जिले प्रदेश व देश के वरिष्ठ बैद कांग्रेसी नेता रहे स्व इंदरचंद बैद के भ्राता पुखराज बैद के छोटे पुत्र इंजी मृदुभाषी , सरल , सहज , धार्मिक क्षेत्रों में सक्रिय महेन्द्र बैद टिंगू का आज सुबह निधन हो गया । खबर मिलते ही शहर जिला सहित प्रदेश में नजदीकियों , जानकारों , परिचितों , रिश्तेदारों , परिजनों के मध्य शोक की लहर दौड़ गयी जैन समाज के साथही विभिन्न समाज के लोगों ने इस आकस्मिक घटना को सहज स्वीकार नहीं किया । उनकी अंतिम यात्रा आज नगर स्थित गोकूल धाम नगर के पास स्थित मुक्तिधाम में होगी । उनका निधन आज उपचार के दौरान रायपुर में हो गया । परिजनों ने भी समस्तजनों से कहा है कि- कोरोना कोविड 19 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार अपने घरों में रहकरआराध्य देव का व नवकार मंत्र का जापकरते हुए आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित टींगू बैद अपने पीछे बड़े भाई नीलम बैद व परिजनों का भरापूरा परिवार छोड़ गए महेंद्र बैद के माता जी जिन्होंने जैन दीक्षा अंगीकार कर साध्वी कंचन श्री जी मसा थी उनका देवलोक गमन गत माह दुर्ग में हो गया जानकारी के अनुसार महेंद्र बैद का विवाह रायपुर के चोपड़ा परिवार में हुवा उनकी एक बिटिया है के विभिन्न संगठनों ने भी आज महेन्द्र बैद टिंगू को अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित कीनगर के साधुमर्गी जैन संघ समता महिला मंडल , समता बहुमंडल , समतायुवा संघ ने भी उन्हें अपनी श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा है कि यह बैद परिवार के साथ साथ संघ व मंडल के लिए भी अपूरणीय छति है मांगीलाल राजेंद्र कुमार सूराणा परिवार ने भी अपनी शोक कुल संवेदना व्यक्त किया शासन देव से शोकाकुल परिवार को धैर्य व शांति प्रदान करने की प्रार्थना की जैन समाज का अनमोल हीरा मिलनसरिता का धनी महेन्द बैद को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा हुआ है । समाज के प्रमुख खैरागढ़ निवासी गुलाब छाजेड़ ने भी भाई टींगू के आकस्मिक निधन पर कहा कि सभी निशब्द हैं । एक के बाद एक आत्मा मुसाफिर है।आते जाते राहे में वो यादे छोड़ परिवार छोड़ गये । जाता है । खैरागढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाब चोपड़ा , श्रीमती मीरा चोपड़ा एवं परिजनों ने भी अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की है । डॉ . नवीन बैद ने भी अपनी मार्मिक संवदेनामयी अर्पित की है

Exit mobile version