Site icon

CG : छात्रों को गणवेश-पाठ्यपुस्तक वितरण कर मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

20240626152634_shaala pravesh kavardha

कवर्धा शास स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम  विद्यालय सिग्नल चौक कवर्धा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। गणवेश व पाठ्यपुस्तक वितरण कर शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष मान. मनहरण कौशिक ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चे कच्चे घड़े की तरह होते हैं, शिक्षक ही उन्हें आकर देकर उनके सपनों को साकार करते है। माता पिता की प्रथम पाठशाला से ऊपर विद्या अध्ययन करने  विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों को आशीर्वचन स्वरूप उक्त बातें कही।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि मैं बच्चों के सपनो को मूर्त रूप प्रदान करने वाले आप सभी शिक्षकों से आह्वान करता हूँ कि छत्तीसगढ़ को सशक्त एवम समृद्ध बनाने में आज के इस नवनिहाल बच्चों को पाठ्यक्रम के अलावा , क्रीड़ा, सांस्कृतिक, प्रतियोगिता परीक्षाओ की सम्पूर्ण जनकारी दें। आज वर्तमान परिवेश पूर्णतः बदल गया है, आज छोटे-बड़े सभी नशे और अनेक प्रकार की बुराइयों के गिरफ्त में आ चुके है। उन्हें भी समाज के मुख्यधारा में जोड़कर प्रगति का अवसर प्रदान करने में कोई भी कसर बाकी न रहे, ऐसी संकल्पना निभाने वाले समस्त शिक्षकों का इस शाला प्रवेश उत्सव में हार्दिक अभिनन्दन एवम स्वागत करता हूँ।

सभा को समाजसेवी वनीत छाबड़ा , धुर्वे व समाजसेवी श्रीमती शुशीला श्रीश्रीमाल ने भी सम्बोधित करते हुए आशीर्वचन प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सभा को सम्बोधित करते हुए संस्था के प्राचार्य ने विद्यालय की भैतिक संरचना, सुविधाएं एवम समस्यों पर अतिथियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सभी अतिथियों के प्रति विद्यालय परिवार को ओर से आभार व्यक्त करते हुये स्टाफ और बच्चों को नवीन सत्र की शुभकामनाएं दी ।

Exit mobile version