राजनांदगांव- शहर में चोरी की वारदात बढ रही है शहर के कई मौहल्लों में चोरी के मामले सामने आ रहे है ऐसा ही एक मामला इन दिनों शहर के मध्य गाेल बाजार का है जिसमें राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गोल बाजार स्थित चूड़ी के दो दुकानों में रात के समय अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई .
मिली जानकारी के अनुसार विगत रात अज्ञात चोरों द्वारा चूड़ी की दो दुकानों में दरवाजों को तोड़कर चोरों द्वारा चूड़ी की एक दुकान से 15 नग हार सेट, बॉडी स्प्रे 22 बॉक्स सेट, लिपस्टिक 4 बॉक्स सेट जिसका कुल मूल्य लगभग 25000 बताया वही चूड़ी की दूसरी दुकान से लगभग 5000 के सामानों की चोरी हुई है। चूड़ी के दोनों दुकान मिलाकर लगभग 30,000 रूपये के सामानों की चोरी होना बताया गया है। दुकान संचालकों ने बताया कि सुबह जैसे ही उन्हें चोरी की जानकारी मिली उन्होंने थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव को इसकी सूचना दे दी गई है पुलिस द्वारा चोरी की जांच की जा रही है।
पूर्व में भी हो चुकी है गोल बाजार की दुकानों में चोरी
गोल बाजार स्थित दुकान संचालकों ने बताया है कि यहां चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी करना आम बात हो गई है आज दो दुकानों में चोरी होने के पूर्व में भी सब्जी दुकानों, बुक डिपो, किराना स्टोर्स में भी चोरी हो चुकी है चोरी की इस तरह की लगातार घटना से दुकान संचालक बहुत ही परेशान हैं। दुकानदारों ने जिला पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि इस तरह लगातार चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.
असामाजिक तत्वों का जमावड़ा
मिली जानकारी के अनुसार गोल बाजार में शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है जिससे दुकानदारों के अलावा वहां निवास करने वाले आम लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है असामाजिक तत्वों द्वारा नशे का सेवन कर जोर-जोर से अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है स्थानीय निवासियों ने बताया कि देर रात तक यहां युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है वह शराब पीकर हल्ला करते हैं जुआ खेलते हैं शराबियों द्वारा आपस में मारपीट करने की भी बात स्थानीय निवासियों ने बताया।

