Site icon

CG : पति और ससुर की हत्या की साजिश रचने वाली महिला गिरफ्तार

images (3)

सूरजपुर व्यवसायी के घर रात में घुसकर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसमें मुख्य आरोपी व्यवसायी की पत्नी निकली. पत्नी ने ही दो बॉयफ्रैंड्स के साथ मिलकर पति की हत्या कर लूट की साजिश रची थी. यह मामला जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी पुलिस चौकी का है.

25 जून की रात संजय अग्रवाल का परिवार खा-पीकर सो गया था. तभी रात्रि करीब 1.15 बजे 2 अज्ञात व्यक्ति घर में चोरी करने के नियत से घुसे तब उनकी आहट और टार्च की रौशनी से संजय का नींद खुला. जब संजय ने उठकर कहा तभी उसपर एक व्यक्ति ने तलवार से प्राण घातक हमला कर दिया. हमला के बाद आवाज सुनकर उसके पिता सुभाष अग्रवाल भी सामने आए तो आरोपियों ने हमला कर दिया. जिसके व्बाद घर में चीख पुकार मची तो पास के फौजी ढाबा से कुछ लोग आए. वहीं हमलावर दोनों व्यक्ति वहां से भाग गए. मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी.

Exit mobile version