Site icon

कॉलेजों के विद्यार्थियों की परीक्षा फीस की राशि वापस कराने की मांग को लेकर विपक्ष के नेताओं ने राज्यपाल के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2020-09-20 at 21.27.35

राजनांदगांव । जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 के जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर व भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज अहमद पप्पू ने आज कालेजों के विद्यार्थियों की परीक्षा फीस की राशि वापस कराने को लेकर राज्यपाल के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

श्यामकर व अहमद ने कहा कि राजनांदगांव शहर सहित जिले भर के समस्त कॉलेजों के विद्यार्थियों से इस वर्ष परीक्षा के नाम पर फीस लिया गया था। चूंकि कोरोना महामारी के कारण इस बार सभी कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन घर बैठे हो रही है। प्रश्न पत्र भी पीडीएफ के रूप में ऑनलाइन डाउनलोड करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को अपने खर्च पर उत्तर पुस्तिका सहित तमाम व्यवस्था स्वयं करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय एवं कॉलेज प्रबंधन को परीक्षा लेने के लिए अतिरिक्त राशि खर्च करनी नहीं पड़ रही है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों से परीक्षा के नाम पर ली गई फीस की राशि को वापस किया जाना श्रेयस्कर होगा, ताकि कोरोना काल में उन्हें राहत मिल सके। प्रतिलिपि के रूप में मुख्यमंत्री छ. ग. शासन रायपुर, संतोष पांडे सांसद राजनांदगांव, डॉ. रमन सिंह, विधायक राजनांदगांव एवं पूर्व मुख्यमंत्री छ. ग. शासन रायपुर को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित करने तथा समस्त कॉलेजों के विद्यार्थियों से ली गई राशि को शासन से वापस दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की मांग की है जिस पर अपर कलेक्टर सीएल मारकंडे ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।

Exit mobile version