Site icon

CG : 320 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त

20240701104543_plari

पलारी छत्तीसगढ़ के पलारी में स्थित ग्राम खैरी अवैध शराब बनाने के नाम से प्रसिद्ध है। इसलिए यहां से 320 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त की है। इसके अलावा पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब देखकर पुलिस की टीम भी दंग रह गई। आरोपियों के पास से 320 लीटर महुआ शराब मिली है। जिसकी अनुमानित कीमत 64 हजार रुपये है। 

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी शशांक सिंह ने बताया कि, अवैध शराब बनाने की सूचना पर ग्राम खैरी में पुलिस ने दबिश दी, जहां खेतों में कुछ लोग गैस-चूल्हे में अवैध रूप से महुआ शराब बना रहे थे। उनके पास से 320 लीटर महुआ शराब और एलमुनियम के बड़े-बड़े 12 बर्तन दो के अलावा 2 घरेलू सिलेंडर और बड़ा गैस चूल्हा समेत शराब बनाने की कच्ची सामग्री मिली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम 34/2 के तहत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version